किसानों के लिए बड़ी राहत…
किसान बन्धुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग एवं गेहूँ उपार्जन की अवधि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। प्रत्येक केन्द्र में तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाकर 6 की गई है। आवश्यकता होने पर तौल कांटों की संख्या को जिले में और बढ़ाया जा सकता है।
उपार्जन केन्द्र की क्षमता अनुसार उपज की तौल की जा सके एवं अधिक से अधिक किसानों से उपार्जन किया जा सके, इसके लिए प्रतिदिन प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूँ विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल किया गया है। इसे जिले और अधिक बढ़ा कर प्रति केन्द्र 3000 क्विंटल कर सकते हैं।



