रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम की होनहार आठ वर्षीय बिटिया मानसी रोहर ने अपनी मेहनत और लगन से कक्षा तीसरी में 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है। छात्रा मानसी, ज्ञानमुद्रा इंग्लिश मीडियम स्कूल आनंद नगर नर्मदापुरम की छात्रा है। सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। पढ़ाई के साथ-साथ अपनी हॉबी सिंगिंग और डांसिंग में भी विशेष रुचि रखती हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग पहचान दिलाती है। मानसी के पिता राजीव रोहर और माता राखी रोहर ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी बिटिया की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वहीं दादा शिवदयाल रोहर और दादी कुंती रोहर ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


