• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 शासकीय महाविद्यालय में भव्य आयोजन Katni News

by Manish Gautam Chiefeditor
April 28, 2026
in कटनी
0
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 शासकीय महाविद्यालय में भव्य आयोजन Katni News
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्राओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में डॉ. श्रद्धा वर्मा द्वारा भावपूर्ण शिव स्तुति प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। इसके पश्चात “सोमनाथ संवाद व्याख्यानमाला” के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है।
इसके उपरांत कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती बंदना मिश्रा, सहायक प्राध्यापक द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के संदर्भ में प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सन् 2026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को राष्ट्रीय चेतना और एकता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने विचारों में सोमनाथ को भारत की अखंडता, गौरव और संघर्षशीलता का प्रतीक बताया तथा छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय की छात्रा प्रगति शुक्ला, एम.ए. प्रथम वर्ष द्वारा सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर आधारित एक सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सोमनाथ मंदिर के निर्माण, विध्वंस और पुनर्निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को विस्तार से समझाया, जिससे उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रीना मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। अंत में सुश्री शिल्पी कुमारी सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, जिनमें डॉ. विमला मिंज, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, श्री कुमार जैनेन्द्र सिन्हा, डॉ. रोशनी पाण्डेय, श्री पंकज सेन, डॉ. अर्पित द्विवेदी, श्री नागेन्द्र यादव, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, श्री अनिल द्विवेदी, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, डॉ. आंजनेय तिवारी, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. बंदना चौहान, डॉ. फूलचंद कोरी, श्री प्रेमलाल कांवरे, श्री भीम बर्मन, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती ऋचा पाण्डेय, श्रीमती नम्रता निगम, श्रीमती प्रियंका सोनी, डॉ. श्रष्टि श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, श्रीमती श्वेता कोरी, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा एवं सुश्री पूजा सिंह राजपूत सहित अनेक छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जनसुनवाई बनी आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम*  *महापौर के समक्ष सीधे रखीं गईं नागरिकों की समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निर्देश*  *एक ही मंच पर विभिन्न शाखाओं की मौजूदगी से आसान हुई समाधान प्रक्रिया*

*जनसुनवाई बनी आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम* *महापौर के समक्ष सीधे रखीं गईं नागरिकों की समस्याएं, मौके पर दिए गए त्वरित निर्देश* *एक ही मंच पर विभिन्न शाखाओं की मौजूदगी से आसान हुई समाधान प्रक्रिया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d