• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अग्नि दुर्घटना की आशंका पर निगम की सख्त कार्यवाही, मजार गली में कबाड़ सामग्री जब्त

मिशन चौक क्षेत्र में ज्वलनशील सामग्री के अव्यवस्थित भंडारण पर कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
April 28, 2026
in कटनी
0
अग्नि दुर्घटना की आशंका पर निगम की सख्त कार्यवाही, मजार गली में कबाड़ सामग्री जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (28 अप्रैल) –   ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान और उससे उत्पन्न अग्नि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में मिशन चौक स्थित मजार गली क्षेत्र में निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा एक कबाड़ व्यवसायी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण प्रभारी श्री मानेन्द्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित कबाड़ व्यवसायी द्वारा बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ सामग्री जैसे प्लास्टिक, कागज, रबर एवं अन्य अपशिष्ट का अव्यवस्थित ढंग से भंडारण किया गया था। संकरी गली और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में ऐसी स्थिति किसी भी समय गंभीर अग्नि दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए निगम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कबाड़ सामग्री जब्त की जाकर एमएसडब्लू प्लांट भेजते हुए क्षेत्र को संभावित खतरे से मुक्त कराया। इस दौरान संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में आबादी क्षेत्र से दूर कबाड़ सामग्री का भंडारण करें और अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

नगर निगम ने शहर के समस्त व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों एवं परिसरों में ज्वलनशील सामग्री का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भंडारण करें, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि शहर को सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त बनाया जा सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 कटनी में जनगणना अलर्ट 30 अप्रैल तक करें Self Enumeration, वरना घर आएंगे प्रगणक 📢

🚨 कटनी में जनगणना अलर्ट 30 अप्रैल तक करें Self Enumeration, वरना घर आएंगे प्रगणक 📢

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d