कालापीपल(बब्लू जायसवाल)ग्राम बेहरावल में रामडी़
तक करोड़ों रुपए की लागत बनने वाली सड़क,सरकार की मनसा अनुरूप यह सड़क निर्माण नहीं हो रहा है,यह सड़क बेहद आमनक एवं घटिया मटेरियल इस्तेमाल कर सड़क निर्माण किया ज रहा है,जिम्मेदारों की अनदेखी कहे या मिलीं भगत और साथ ही अवैध खनन बेलगाम बिना नंबर ओवरलोड डंपर गांव की गलियों में दौड़ रहे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,विभाग की
अनदेखी के चलते सड़क ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं,
घटिया निर्माण कार्य भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है..।
ठेकेदार की मनमर्जी के चलते धीरे-धीरे सड़क में बड़े बड़े गड्ढे होने लगे हैं,सुत्रो अनुसार तालाब और श्मशान रोड के पास मुरम निकालने के लिए गहरी खुदाई की गई है, जो आबादी क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर है,कभी-भी बड़ा हादसा हो सकता है,नोटों की खनक के आगे जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं,यहां सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है,जो बेहरावल गांव से खोद रहे हैं,ठेकेदार द्वारा तालाब का काफी हिस्सा खोद दिया गया हैं,हालांकि ग्रामीणों ने अवैध खनन रूकवाने की मांग भी की,लेकिन न तो ठेकेदार ने काम रोका और न ही प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई,ग्रामीण बताते हैं कि मिट्टी का अवैध खनन होने से तालाब को भारी नुकसान पहुंच रहा है,ऐसे में ठेकेदार मनचाही जगहों पर अवैध खनन कर रहा है,मिट्टी का अवैध खनन कर सड़क बनाई जा रही है।
बारिश में पानी रिसाव का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास खुदाई होने से बारिश में भारी नुकसान की आशंका है,आस-पास की काफी मिट्टी खोदी जा चुकी है,इससे बरसाती पानी की आवक होने पर गांव का तालाब फूटने या इसमें पानी के रिसाव का खतरा बन सकता है,मशीनों से मिट्टी खोदकर बेहरावल से रामडी़ तक बनने वाली सड़क पर मिट्टी बिछाई जा रही है,जिससे प्रतिदिन कई टन मिट्टी उठ रही है,अवैध खुदाई में निकल रही डंपरों से सड़क तक पहुंचाई जा रही है,तालाब से सटे हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे आसानी से देखे जा सकते हैं।
ठेकेदार को मिल रही शह…..!
सुत्र बताते हैं कि जिम्मेदारों की उदासीनता से ठेकेदार को शह मिल रही है,विभाग के अधिकारी सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग भी नहीं करते,आरोप लगाया कि ऐसे में या तो विभागीय जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।


