• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना बहोरीबंद एवं बाकल का औचक निरीक्षण*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 25, 2026
in कटनी
0
*पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना बहोरीबंद एवं बाकल का औचक निरीक्षण*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज थाना बहोरीबंद एवं थाना बाकल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कार्य, शस्त्रागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र में घटित सभी प्रकार के अपराधों के निराकरण हेतु तत्परतापूर्वक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए गंभीर अपराधों को प्राथमिकता दी जाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी गश्त (पेट्रोलिंग) करने, आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

थाना स्टाफ को अनुशासन, व्यवहार एवं कार्यकुशलता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित थाना बाकल भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पुरुष एवं महिला बंदीगृह का बारीकी से निरीक्षण किया गया। थाना बाकल में स्टाफ से पृथक-पृथक चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास एवं जनसहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया।

सड़क हादसों में कमी लाने हेतु बैरिकेडिंग एवं लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब विक्रय करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। गुंडा निगरानी बदमाशों की सतत चेकिंग एवं उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*राहगीरी डे का आयोजन रविवार 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने*  *राहगीरी डे आयोजन में गूंजेगा स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश*

*राहगीरी डे का आयोजन रविवार 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के सामने* *राहगीरी डे आयोजन में गूंजेगा स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d