चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर की कार्यवाही कर चालक से मोटरसाईकिल जप्त की गई ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/04/26 को चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस के द्वारा वरीष्ट अधिकारियो के निर्देश पालन पर अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु ग्राम निवार भदौरा मे वाहन चालक पर कार्यवाही के दौरान मोटर साईकिल क्र. MP 21 2350 का चालक दिलीप सिंह ठाकुर उर्फ अन्ना पिता उजियार सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम भदौरा थाना माधवनगर कटनी का मोटर साईकिल को शराब पीये हातल मे लहराते मिला जिसे मौकै के चालक दिलीप सिंह ठाकुर को मुलाहिजा कराया गया जो चालक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा शराब पिये पाया गया जो मो. साईकिल चालक दिलीप सिंह ठाकुर उर्फ अन्ना पिता उजियार सिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी भदौरा का कृत्य़ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का घटित करने पाये जाने से चालक दिलीप सिंह से मौके पर मोटर साईकिल क्र. MP 21 F 2350 को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया जो चौकी निवार थाना माधवनग़र मे धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट का कायम कर मय आरोपी वाहन चालक दिलीप सिंह ठाकुर व इस्तगाशा माननीय न्यायलय पेश किया जाता है ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्र.आर.मनीष कुमार,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,की अहम भूमिका रही ।


