• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी में वेंडरों और यात्रियों के जमकर हुई मारपीट, ट्रेन के इंजन में घुस गये युवक* *मेमू ट्रेन में बकलेहटा स्टेशन पर हंगामा* एक घंटे खड़ी रही ट्रेन कटनी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 25, 2026
in कटनी
0
*कटनी में वेंडरों और यात्रियों के जमकर हुई मारपीट, ट्रेन के इंजन में घुस गये युवक*  *मेमू ट्रेन में बकलेहटा स्टेशन पर हंगामा*  एक घंटे खड़ी रही ट्रेन कटनी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी से बीना जा रही मेमू ट्रेन में बवाल हो गया। वेंडरों और यात्रियों के बीच ट्रेन के अंदर विवाद हो गया और ट्रेन जब रीठी थाना क्षेत्र के बकलेहटा स्टेशन पहुंची तो दोनों पक्ष से हंगामा शुरू हो गया। कुछ युवक विवाद के कारण ट्रेन के इंजिन में घुस गए और उसके चलते ट्रेन स्टेशन में एक घंटे खड़ी रही। पुलिस के पहुंचने पर असमाजिक तत्व मौके से भाग निकले और उसके बाद ट्रेन आगे को रवाना हुई। घटना की जानकारी लगने के बाद आरपीएफ और जीआरपी कटनी से रवाना हुई और रात तक मौके पर घटना की जानकारी ले रही थी। जानकारी के अनुसार कटनी से बीना की मेमू ट्रेन संख्या 61620 में कटनी से रीठी स्टेशन के बीच किसी बात को लेकर दमोह के यात्रियों और सालीया के अवैध वेंडरों का ट्रेन में विवाद हो गया और इस दौरान वेंडरों ने मारपीट करते हुए किसी धारदार वस्तु से एक दो लोगों पर हमला कर दिया। बावल के बीच ट्रेन 7.30 बजे रीठी के बाद बकलेहटा स्टेशन पहुंच गई। जहां दमोह के कुछ युवक उतरे और मेमू के इंजिन में घुस गए। जिसके चलते ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना दी। इस दौरान वेंडरों और यात्रियों के बीच पथराव भी हुआ। जानकारी लगते ही रीठी थाना प्रभारी मो शाहिद बल के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर असमाजिक तत्व मौके से भाग गए। घटना में दो लोगों को चोट आई, जिनको पुलिस ने डायल 112 से रीठी अस्पताल पहुंचाया है। वहीं लगभग एक घंटे की देरी से मेमू ट्रेन को 8.30 बजे आगे को रवाना किया गया। खबर लिखे जाने तक आरपीएफ और जीआरपी की टीम कटनी से मौके पर पहुंच गई थी और घटना की जानकारी ले रही थी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं का जनआक्रोश*  *काली पट्टी बांध कर निकाली जन आक्रोश पदयात्रा*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं का जनआक्रोश* *काली पट्टी बांध कर निकाली जन आक्रोश पदयात्रा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.