भोपाल। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) भोपाल चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2026 के अवसर पर “लोक संपर्क सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय समारोह 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे सी.एम.ई. हॉल, जे.के. हॉस्पिटल, भोपाल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं
व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उप संचालक, जनसंपर्क विभाग श्री सुनील वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संवाद और सूचना के प्रभावी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सचिव पंकज मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष के.के. शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजकों ने जनसंपर्क से जुड़े सभी पेशेवरों, अधिकारियों एवं आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

