• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ, नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2026
in कटनी
0
कटनी में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ, नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में 24 अप्रैल 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण तथा नारी शक्ति वंदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विमला मिंज के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके कानूनी पहलुओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया गया।
प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला आरक्षण अधिनियम 2023 का उल्लेख करते हुए इसे महिलाओं को राजनीति और नीति-निर्माण में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून से महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे और वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा (विभागाध्यक्ष, विधि विभाग, कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज) ने साइबर स्टॉकिंग, साइबर उत्पीड़न, पहचान की चोरी, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और बाल यौन शोषण सामग्री जैसे अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, सतर्कता और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रीना मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर तिवारी का निर्देश: पशुपालन से बढ़ेगी आय, विभागों में समन्वय जरूरी

कलेक्टर तिवारी का निर्देश: पशुपालन से बढ़ेगी आय, विभागों में समन्वय जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.