*भीषण गर्मी में बच्चों ने पक्षियों के लिए बांटे जलपात्र*
नगर के बालाजी पब्लिक स्कूल के स्काउट गाइड, ईको क्लब एवं एन.एस.एस. द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र, कलेक्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि स्थानों में पेड़ों पर पक्षियों के लिए जलपात्र टांगें गए। उपस्थित अधिकारियों ने विद्यालय के इन कार्यों की सराहना की। क्लब के सदस्यों ने पक्षियों के लिये दाना-पानी रखने हेतु लोगों को नारों के माध्यम से प्रेरित किया। विगत कई वर्षों से विद्यालय के द्वारा गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जलपात्र वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी अनुराधा नायडू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रभारी नरेश जोशी, पंकज बरनवाल, ऊषा गारजलवार एवं रंजीता सिंधिया सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


