• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कचरा वाहन की खुद की जांच, स्वच्छता पर सख्त संदेश! निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2026
in कटनी
0
कचरा वाहन की खुद की जांच, स्वच्छता पर सख्त संदेश! निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सुचारू सफाई ,जल निकासी व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने स्वास्थ्य अमले को दिए दिशा- निर्देश*

कटनी – नगर निगम की बुनियादी सेवाओं का लाभ प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार प्रातः निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वार्ड क्रमांक 17 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अंतर्गत दुबे कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दुबे कॉलोनी मुख्य मार्ग, विभिन्न गलियों, तुलसी नगर अपार्टमेंट, गोपाल नगर मोड़ सहित अन्य स्थानों पर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थल पर अवलोकन किया। निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय रहवासियों से वार्ड की सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता के संबंध में भी संवाद कर स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

*वाहन में संग्रहित कचरे की, निगमायुक्त ने स्वयं की जांच*

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने विभिन्न घरों से एकत्रित किए गए कचरे की स्वयं जांच की। उन्होंने कचरा वाहनों में संग्रहित गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही अपार्टमेंट से प्राप्त वेस्ट, सेनेटरी वेस्ट एवं हैज़ार्डस वेस्ट के पृथक संग्रहण की भी जांच की गई।

निगमायुक्त ने मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर एवं वाहन चालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों को घर-घर समझाइश देकर गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्रोत पर कचरे का पृथक्करण ही स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

*रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन गठन के माध्यम से स्वच्छता पर जोर*

निगमायुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता को बेहतर बनाने में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने तुलसी नगर अपार्टमेंट सहित नगर के अन्य अपार्टमेंट में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के गठन पर जोर देते हुए कहा कि यदि प्रत्येक एसोसिएशन गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, नियमित सफाई और जागरूकता पर ध्यान देगा तो निश्चित तौर पर पूरे शहर में अंदरूनी स्तर तक स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो सकेगी। उन्होंने कहा कि रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन स्तर पर सक्रिय भागीदारी ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का आधार है।

*मानसून पूर्व नालों की सफाई के निर्देश*

जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने मानसून पूर्व बड़े एवं छोटे नाले-नालियों की व्यापक सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति से बचा जा सके।

*सोक पिट निर्माण एवं नाली मरम्मत के निर्देश*

सोमनाथ मंदिर पहुंच मार्ग के निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक हैंडपंप के आसपास स्वच्छता व्यवस्था सुधारने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु सोक पिट निर्माण के निर्देश दिए गए। वहीं सन्यासी बाबा मंदिर मार्ग पर क्षतिग्रस्त नाली के कारण हो रहे जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए नाली की मरम्मत शीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक मालिक, तीरथ प्रसाद बेगा, वार्ड दरोगा विनय सिंधिया, एमएसडब्ल्यू सुपरवाइजर राहुल तिवारी, अतुल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*छिंदवाड़ा में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की पहल*

*छिंदवाड़ा में पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की पहल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d