कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुआनी में अवैध खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने देर रात छापा मारा। माइनिंग इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया की मौके से पोकलेन छोड़कर ऑपरेटर भाग गया। किसी अन्य ऑपरेटर को बुलाकर पोकलेन मशीन सडंरसन कंपनी
में रात्रि को कड़ी करवाई गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर ने बताया कि यह खदान पिछले करीब 5 वर्षों से बंद पड़ी हुई थी। देर रात तक खनिज विभाग कार्रवाई करता रहा।मानिक इंस्पेक्टर ने बताया कि आज शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर यह जांच पड़ताल की जाएगी कि कितना अवैध उत्खनन हुआ है। किस खसरा नंबर पर किनके द्वारा उत्खनन किया जा रहा था, यह खुलासा देर शाम तक हो जाएगा।*कटनी में माइनिंग विभाग ने पकड़ा अवैध उत्खनन*
*विजयराघवगढ़ के जमुआनी कला में चल रहा उत्खनन*
*पोकलेन छोड़कर भाग ऑपरेटर, दूसरी खदान से ऑपरेटर बुलाकर सडंरसन कंपनी में खड़ी करवाई गई पोकलेन*
*कटनी में दिन-दहाड़े अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल*
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुआनी में अवैध खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने देर रात छापा मारा। माइनिंग इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया की मौके से पोकलेन छोड़कर ऑपरेटर भाग गया। किसी अन्य ऑपरेटर को बुलाकर पोकलेन मशीन सडंरसन कंपनी में रात्रि को कड़ी करवाई गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर ने बताया कि यह खदान पिछले करीब 5 वर्षों से बंद पड़ी हुई थी। देर रात तक खनिज विभाग कार्रवाई करता रहा।मानिक इंस्पेक्टर ने बताया कि आज शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर यह जांच पड़ताल की जाएगी कि कितना अवैध उत्खनन हुआ है। किस खसरा नंबर पर किनके द्वारा उत्खनन किया जा रहा था, यह खुलासा देर शाम तक हो जाएगा।


