निर्वाचन ड्यूटी में असाधारण तत्परता: मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाई जान, वादा वर्दी का उत्कृष्ट उदाहरण..
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर (जिला पश्चिम वर्धमान) स्थित मतदान केंद्र-57 पर निर्वाचन ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी श्री अरूप सान्याल को अचानक हृदयाघात आने की गंभीर स्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने अद्वितीय तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया।
2nd बटालियन SAF, ग्वालियर के ASI वासुदेव सिंह तथा आरक्षक दीपक यादव, ब्रजेश कुमार और संदीप कुमार ने बिना विलंब किए तत्काल CPR प्रदान कर उनका जीवन सुरक्षित किया।
संकट की इस घड़ी में उनका त्वरित एवं प्रशिक्षित हस्तक्षेप अत्यंत सराहनीय है।
यह घटना वादा वर्दी का उत्कृष्ट उदाहरण है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके इस प्रेरणादायी कार्य हेतु हार्दिक बधाई।


