उपार्जन केंद्र विलायत कला क्रमांक एक का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने केंद्र प्रभारी से गेहूं, चना और सरसों जिंस की भौतिक मात्रा, समयबद्ध भुगतान आदि के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने किसानों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या नहीं होने के संबंध में निर्देशित किया।
आउटडोर स्टेडियम खितौली एवं सामुदायिक भवन का गहन अवलोकन
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने खितौली में आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर गहन दृष्टि से जायजा लिया। उन्होंने काफी समय पूर्व स्वीकृत कार्य के पूर्ण नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए विद्युतीकरण कार्य, शौचालय एवं अन्य बाकी कार्य को दो सप्ताह में पूर्ण कर अवगत कराने को कहा। जिला पंचायत सीईओ ने समस्त जानकारियां अंकित करते हुए सूचना पटल लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मंगल भवन का अवलोकन करते हुए उन्होंने ग्राम पंचायत से सभी वर्गों के लिए इसकी उपयोगिता,आमदनी के संबंध में ग्रामीणों और ग्राम पंचायत से जानकारी ली। चर्चा के दौरान विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर देने के कारण पेयजल संकट से निपटने के लिए तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए। जगुआ में नवीन अटल पंचायत भवन और जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को देखकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
अमृत सरोवर बरमानी की साइट सिलेक्शन को सराहा
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बरमानी में मनरेगा योजना से स्वीकृत एवं प्रगतिरत 24.40 लाख की लागत से स्वीकृत अमृत सरोवर के स्थल चयन की सराहना की एवं एक माह के अंदर तकनीकी मापदंडों को ध्यान में रखकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। इस दौरान उन्होंने एस्टीमेट,वैल्यूएशन और व्यय भुगतान संबंधित जानकारी ली।
इस दौरान मनरेगा के परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार, मीडिया के प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी,उमेश सोनी, सहायक यंत्री प्रियंका लखेरा, उपयंत्री, महिला बाल विकास अधिकारी इंद्र कुमार साहू, सुपरवाइजर पर्यवेक्षक अर्पिता प्यासी, सरपंच,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्रोपती चौधरी और सहायिका चित्रलेखा चौधरी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।


