पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधको एवं बैंक प्रतिनिधियों की बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, सिक्योरिटी लॉजिस्टिक्स का बैंकिंग कार्य प्रणाली में उपयोग करने पर दिया जोर।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में जिले मैं स्थित सभी वित्तीय संस्थानों एवं समस्त बैंकों के ब्रांच मैनेजरों एवं बैंक प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के समय में घटित लूट एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बैंक शाखाओं में सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें तथा उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता की जमा पूंजी की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, अतः किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—
📌बैंक परिसरों में पर्याप्त एवं उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
📌सीसीटीवी कैमरों का कवरेज व्यापक और प्रभावी हो तथा उनकी नियमित जांच की जाए कि वे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं या नहीं।
📌अलार्म सिस्टम एवं पैनिक बटन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पैनिक बटन का संचालन एक से अधिक जिम्मेदार कर्मचारियों के पास हो।
📌डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए।
📌सुरक्षा उपकरणों (Security Tools) को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
📌संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी घटना की स्थिति में तत्काल सूचना एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📌बैंक सुरक्षा व्यवस्था की समय-समय पर ऑडिटिंग एवं मॉनिटरिंग की जाए।
📌जीपीएस सिस्टम का उपयोग बढ़ाया जाए तथा सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए और सभी बैंक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।
बैठक में बैंकिंग संस्थानों एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्री संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, एवं जिले के बैंकों की शाखा प्रबंधक एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


