• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर हुई वाहनों की सघन जांच नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर हुई कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर हुई वाहनों की सघन जांच  नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर हुई कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  बिना परमिट, फिटनेस तथा लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

          चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कई वाहनों की जांच की, जिसमें कुछ वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। विशेष रूप से दो यात्री बसें, जो 15 वर्ष की निर्धारित आयु पूर्ण कर चुकी थीं, बिना वैध परमिट के संचालित होती मिलीं। इन बसों के वाहन क्रमांक एमपी-09-एफए-3323 एवं एमपी-21-पी-0225 हैं। नियमों के अनुसार इतने पुराने वाहनों का संचालन सख्त शर्तों के अधीन होता है, और बिना परमिट के इनका संचालन पूरी तरह अवैध है।

उक्त दोनों बसों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्‍त कर लिया गया। बस क्रमांक एमपी-09-एफए-3323 को थाना बरही में तथा एमपी-21-पी-0225 को थाना बड़वारा में सुरक्षित रखा गया है।

          अभियान के दौरान एक और गंभीर मामला सामने आया, जिसमें एक स्कूल बस क्रमांक एमपी-21-पी0293 कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अभाव में संचालित होती पाई गई। जांच में यह पाया गया कि उक्त बस के पास न तो वैध फिटनेस प्रमाण पत्र था, न ही परमिट और बीमा उपलब्ध था। इतना ही नहीं, इस वाहन का टैक्स भी वर्ष 2024 से जमा नहीं किया गया था। ऐसे में इस बस से स्कूली बच्चों का परिवहन किया जाना बेहद जोखिम भरा था और किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था।

          स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने तत्काल बस में सवार सभी स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें अपने वाहन के माध्यम से सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। इसके बाद उक्त स्कूल बस को भी जप्त कर थाना बरही में सुरक्षित रखा गया।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने सभी वाहन संचालकों एवं मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फिटनेस, परमिट, बीमा एवं टैक्स समय पर पूर्ण रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में खाद्य सुरक्षा पर खतरा! नमकीन यूनिट में मिली भारी गड़बड़ी छापा पड़ते ही मचा हड़कंप! बिना टेस्ट, बिना सर्टिफिकेट चल रही थी फैक्ट्री

कटनी में खाद्य सुरक्षा पर खतरा! नमकीन यूनिट में मिली भारी गड़बड़ी छापा पड़ते ही मचा हड़कंप! बिना टेस्ट, बिना सर्टिफिकेट चल रही थी फैक्ट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d