देखे VIDEO
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में हाल ही में उनके द्वारा किए गए आचरण को “अत्यंत आपत्तिजनक” बताया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, विधायक प्रीतम लोधी का व्यवहार पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं पाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की मर्यादा और अनुशासन सर्वोपरि है, ऐसे में इस प्रकार के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पत्र में कहा गया है कि विधायक को 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया या संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को पार्टी की अनुशासनात्मक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें विधायक प्रीतम लोधी के जवाब पर टिकी हैं।


