कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर परिषद पानखेड़ी का काम लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है,नगर में जलप्रदाय अनियमित चल रहा है,नल कब आएंगे,तय नहीं रहता,लोग दिन-भर पानी का इंतजार करते रहते हैं, नगर परिषद तीन दिन छोड़कर नागरिकों को पानी दे रही है,समय तय नहीं होने से लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है,जरूरत के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है,नगर में नई पानी की टंकी को जोड़ने के लिए पाइपलाइन का विस्तार हो रहा है,काम कई माह से ज्यादा समय से चल रहा है,अलग-अलग वार्डों में पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं,सड़क खोदने के बाद ठेकेदार मरम्मत नहीं कर रहा है,इससे वर्तमान में कर्मचारी कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5 सहित कई जगह लोगों को चलने में दिक्कत आ रही है,खुले गड्डों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं,
“पाइप डालने के लिए बनी बनाई सड़क खोदी जा रही है”
प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण बढ़ने से जाम की स्थिति रहती है,शादी के सीजन के करण नगर में यातायात का दबाव ज्यादा है,उन्हें परेशानी हुई,इसी दौरान एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया,नगर में साप्ताहिक हाट लगता है,प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण बढ़ने से कई बार जाम लगता है,लोग छोटे मार्गों का उपयोग करते हैं,अक्षय तृतीया से पहले बाजार में भीड़ ज्यादा है,ऐसे में खुले पड़े मार्ग परेशानी बढ़ा रहे हैं,पाइपलाइन के लिए सड़क खोदने के बाद मरम्मत नहीं हुई ओर न जाने कब होगी ?


