कटनी (17 अप्रैल) – “नारी शक्ति वंदन” पखवाडा अंतर्गत शुक्रवार को जिला पंचायत सभाग्रह में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि विधायक मुड़वारा श्री संदीप जयसवाल, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश महरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता पंकज राय, सुश्री माला मौसी, श्रीमती सपना सरावगी, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुडवारा श्री प्रदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री वनश्री कुर्वेती परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल, श्री इंद्रा कुमार साहू, श्रीमती विद्या पाण्डेय, श्रीमती आरती यादव, श्रीमती अनुपना आटे, श्रीमती सुलोचना महोबिया एवं 100 महिलाए उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल में कक्षा 10वीं वर्ष 2026 के परिणामो में जिले अंतर्गत प्रवीण्य सूची में प्रथम 5 स्थान अर्जित करने वाली 5 छात्राए कु. प्रतिभा कुमारी, कु स्वेता पाण्डेय, कु. खुशबु लोधी, कु. शिवानी एवं कु. तनवी गुप्ता को विधायक एवं अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया एवं सुबुध महिलाओ को सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम उपरांत उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान “शपथ” में हस्ताक्षर का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


