14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और युवाओं की जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरी। हजारों युवाओं जनसैलाब देखने को मिला l
कटनी जिले के रीठी नगर में संविधान एकता ब्लॉक संघ रीठी के तत्वाधान में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक और भव्य आयोजन देखने को मिला। पूरे नगर में उत्साह, जोश और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताए मार्ग—समानता, शिक्षा और भाईचारे—को अपनाने का संदेश दिया गया। वही कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका नगरवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। संघ की ओर से चली आ रही मांग को लेकर विधायक ने अपने संबोधन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब रीठी बस स्टैंड का नाम बदलकर डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा, साथ ही बस स्टैंड परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
इसके बाद बैंड बाजा, डीजे व रथ पर सवार बाबा साहेब, गौतम बुध,तथा सावित्रीबाई फुले की वेश भूषा से सुसज्जित नन्हे कलाकारों की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रही l इस शोभायात्रा मैं हजारों की संख्या मैं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जो रैली रीठी बस स्टैंड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः वहीं आकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा के दौरान अंजुमन कमेटी के सदस्यों द्वारा शरबत की व्यवस्था की गई l
रैली के समापन पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताए मार्ग—समानता, शिक्षा और भाईचारे—को अपनाने का संदेश दिया गया।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर पुलिस बल तैनात रहा l
हरिशंकर बेन


