*हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने हेतु तेज गति से चलने वाले वाहनों पर इंटरसेप्टर व्हीकल से की गई कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर दुर्घटनाओं को कम करने हेतु आदेषित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में जिला जबलपुर के ऐसे स्थान जहां तेज गति से वाहन चलाने के कारण अधिक दुर्घटनाएं घटित हुई हैं ऐसे स्थानों को चिन्हिंत कर इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा तेज गति से वाहन चलाते पाये गए 141 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183 के तहत् कार्यवाही करते हुए 141000/- समन शुल्क प्राप्त किया गया तथा इनके लायसेंस निलंबन कराये गए आधुनिक उपकरणों से लैस इंटरसेप्टर व्हीकल में लगे हाई पावर कैमरों से दिन/रात/ हर मौसम मे तेज गति से चलने वाले वाहनों की पहचान की जा सकती है।


