कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कालापीपल में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है,जिसके चलते नगर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं,घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है,लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है,पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं,क्षेत्र में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं,लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम है,घटनाओं के बाद पुलिस के पास खाली जांच के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लग पा रहा है,वर्तमान की बात करें तो कुछ दिन पहले कमालपुर से गैस की 81 टंकी चोरी,दो-तीन दिन पहले दिनदहाड़े मेन चौराहे पर से एक लाख सत्तर हजार रुपए चोरी,प्रति शनिवार को सब्जी बाजार से लोगों के मोबाइल चोरी की वारदातें हो चुकी हैं,लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं,
*शायद गश्त के नाम सिर्फ खानापूर्ति कर रही है*
पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती है,तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है और पुलिस इस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है,पुलिस की निष्क्रियता का ही चोर गिरोह फायदा उठा रहा है।
अंत में:-चोरी हो जाने के बाद फरियादी को एफआईआर दर्ज करने के लिए भटकना पड़ता है,उसके बावजूद सिर्फ आवेदन ही लिया जाता है।


