परासिया थाना क्षेत्र के तामिया मार्ग पर पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री जितेन्द्र सिंह जाट और थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वरी पटले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।कार्रवाई का विवरण काली फिल्म लगे वाहन और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कुल 1 वाहन पर ₹1000 का चालान जारी।चालक को समझाइश देकर वाहन छोड़ दिया गया।आगे भी ऐसी सतत कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो।पुलिस टीमश्री जितेन्द्र सिंह जाट (एसडीओपी परासिया) के मार्गदर्शन में:थाना प्रभारी: निरीक्षक ईश्वरी पटले उपनिरीक्षक: राजेन्द्र बघेल सउनि.: रामकुमार धुर्वे आरक्षक: 159 संजय चन्द्रवंशी यह कार्रवाई छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय निवासियों से अपील है कि वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं और दस्तावेज हमेशा साथ रखें।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


