कटनी। थाना रीठी क्षेत्र के अंतर्गत पारधी डेरे में लगभग एक माह पूर्व हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरार आरोपियों को बिहार के पटना जिले से गिरफ्तार कर कटनी लाया गया है। हत्याकांड का खुलासा जब हुआ तो कई चौंकाने वाले तथ्य पूछताछ में सामने आए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व के वर्षों में हुई एक हत्या का बदला लेने के इरादे से उन्हतर पारधी
को मौत से घाट उतार दिया था।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में इस अंधे हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।यह था घटना क्रमविगत 12 मार्च 2026 को डिजाईन बाई ने सूचना दी थी कि ग्राम बूढ़ा ललितपुर में पुरानी रंजिश के चलते पारधी समुदाय के कुछ लोगों ने उनके पति उन्हत्तर पारधी को ऑटो से उतारकर अपने साथ ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहाड़ के नीचे गड्ढे में फेंक दिया गया।इस मामले में थाना रीठी में अपराध क्रमांक 125/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।बिहार तक पहुंची पुलिस टीमघटना के बाद आरोपी अपने डेरे सहित फरार हो गए थे। लगातार दबिश के बावजूद उनका सुराग नहीं मिल रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हुए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बिहार भेजी गई, जिसने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर आरोपियों की घेराबंदी की और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी, सोजन पारधी को ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया गया।जब्त हुए हथियारपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 चाकू, 1 बका, 1 डंडा, 1 मोटरसाइकिल जब्त की है।इनकी रही विशेष भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल के अधिकारियों,
कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। कटनी पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल एक जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया, बल्कि फरार आरोपियों को दूसरे राज्य से पकड़कर पुलिस की तत्परता और पेशेवर दक्षता का भी परिचय दिया है।


