MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ढीमरखेड़ा न्यायालय प्रांगण में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी द्वारा पौधा रोपण किया गया।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश पयासी, न्यायालीन स्टाप व अधिवकक्ता रमेश पटेल उपस्थित रहे।
विधिक सेवा प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण को अपने प्रमुख उद्देश्यों में शामिल करते हुए समस्त न्यायालय परिसरों में पौधा रोपण के दिशा निर्देश जारी किये है, उसी कड़ी में यह कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय ढीमरखेडा में आयोजित किया गया।
वर्तमान समय में पर्यावरण संकट एवं जलवायु परिर्वतन एवं जैव विविधता के ह्रास जैसे गंभीर विषयों पर चिंता है, ऐसे में विधिक संस्थाओं का इस दिशा में सक्रिय भागीदारी करना समाज के लिये एक सकमात्मक संदेश है।


