कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिला मुख्यालय पर 9 अप्रैल को कांग्रेस के द्वारा किए गए”जंगी प्रदर्शन”के मामले में लालघाटी पुलिस थाने में मुकदमा कायम किया गया है,यहां पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह,पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,मनीष पावर, राधेश्याम मालवीय,सीताराम पवैया,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार,राजकुमार कराडा,इरशाद खान इरशाद नागोरी ब्लाक अध्यक्ष शकील वारसी, आशुतोष शर्मा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष कमल चौधरी, सहित कुल 12 नामजद ओर सैकड़ों अन्य पर मुकदमा फरियादी लालघाटी टी आई अर्जुन सिंह मुजाल्दे की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है।


