रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) SDOP जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ऑनलाइन सट्टा पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। संभवतः जिला मुख्यालय पर पहला आईपीएल का यह मामला होगा जब पुलिस ने अपने तकनीकी ज्ञान के साथ आरोपियों तक पहुंची है।ज्ञात हो कि वर्तमान मे आईपीएल क्रिकेट लीग चल रही है और आईपीएल मैच से पिछले वर्षो में कई युवाओ को उनके परिवार ने खोया है तथा युवा वर्ग आईपीएल मैच के सट्टा से पीड़ित होकर लगातार कर्ज के बोझो के तले दबा जा रहा है। इन्ही सब कारणों से पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा द्वारा आईपीएल सट्टा पर लगातार कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के पालन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा 3अप्रैल को मुखबिर की विश्वष्निय सूचना पर आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स v/s पंजाब किंग्स एलेव्न के मैच पर सट्टा खिलाते आरोपी शेख अफजल पिता शेख फिरोज नि0 अमर चौक हाल मुकाम कालिका नगर नर्मदापुरम को उसके एक साथी नाहिद पिता आबिद खान निवासी अमर चौक नर्मदापुरम को 3अप्रैल की रात्री मैच के दौरान मोबाइल पर लोगो से सट्टा लिखाते हुये रंगे हाथो पकड़कर शेख अफजल के कब्जे से 01 android मोबाइल, 01 keyped मोबाइल एवं सट्टे के हिसाब लिखे 02 पेज, 01 लीड पेन एवं नगद 7,500/-रु तथा आरोपी नाहिद खान से 01 keyped मोबाइल विधिबत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी थी।
इसी क्रम को जारी रखते हुये 7अप्रैल को मुंबई v/s राजस्थान रॉयल्स के मैच पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर छोटी बजरिया मे दविष दी गई, दौराने दविष के पुलिस टीम को रोहित पिता विजय कहार नि0 कसेरा बाजार नर्मदापुरम को अभिरक्षा मे लेकर तलाशी ली गई, जिस पर रोहित कहार अपने मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा लेते हुये पाया गया जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रोहित का मोबाइल जप्त किया जाकर आरोपी रोहित पिता विजय कहार नि0 कसेरा बाजार नर्मदापुरम के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा दिये गये मेमोरेंडम एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एवं खिलवाने वाले सट्टा बुकी से कड़ी जोड़कर जल्द ही प्रकरण मे ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एवं बुकी के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। महत्वपूर्ण भूमिका निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 हेमंत निशोद, सउनि0 संजय रघुवंशी, प्र0आर0 583 रितेश ,आर0 42 अजमेश, आर0 717 रवि, आर0 839 पंकेश, आर0 163 विक्की राठौर एवं आर0 प्रशांत राजपूत, आर0 दीपेश सोलंकी सायबर सेल नर्मदापुरम की विशेष भूमिका रही है।


