MP NEWS CAST
मनीष गौतम 9993205230
कटनी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीतेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को न्यायालय प्रांगण ढीमरखेडा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने बालकों के लैंगिक संरक्षण अपराध अधिनियम (पाक्सो एक्ट) के बारे में उपस्थित पक्षकारों को विस्तारपूर्वक जानकरी दी।
इस शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश पयासी, मनमोहन मिश्रा, राजेश उरमलिया व अन्य सम्मानीय अधिवक्ता व अन्य पक्षकारगण उपस्थित रहे।


