मां वीरासन की दान पेटी में निकले 2 लाख 65 हजार रुपया सिलौंडी: हर वर्ष की तरह चैत्र नवरात्र के बाद मां वीरासन देवी मंदिर की दान पेटी खोली गई ।दान पेटी में 2 लाख 64 हजार नौ सौ पंद्रह रुपया की राशि प्रात हुई है। इस दौरान सिलौंडी नायब तहसीलदार खगेश भलावी,चौकी प्रभारी अनिल पांडे,राजस्व निरीक्षक नीरज झारिया,पटवारी अशोक सिंह बागरी,विश्वनाथ सिंह,सुधीर कुलस्ते,संगीता परस्ते,महेन्द्र त्रिपाठी,अनीस इक्का,उमेश निखारे, सरपंच द्रोपदी बहादुर सिंह, रामचंद्र यादव सचिव,मुख्य पुजारी सौरभ दुबे,कोटवार राजेश,प्रकाश,रामचरण,बल्लू,लालजी,श्याम सिंह बागरी,सचिन प्रजापति,श्रीलाल यादव उपस्थित रहे।



