टीकाकरण दिवस पर भी लापरवाही: उप स्वास्थ्य केंद्र वसुधा में स्वास्थ्य कर्मियों की देरी से बच्चों की सेहत पर खतरा
सरकार जहां एक ओर बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और निरोग बनाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है।
मंगलवार को होने वाले नियमित टीकाकरण दिवस पर उप स्वास्थ्य केंद्र वसुधा में गंभीर अनदेखी सामने आई। दोपहर करीब 12 बजे तक भी सीएचओ (CHO) केंद्र पर उपस्थित नहीं थी। इस दौरान गांव की कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर टीका लगवाने पहुंचीं, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के न होने से उन्हें निराश होकर इंतजार करना पड़ा।
महिलाओं का कहना है कि जब इतने महत्वपूर्ण दिन पर ही स्वास्थ्य कर्मी समय पर नहीं पहुंचते, तो बाकी दिनों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
यह लापरवाही न केवल बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि सरकार की योजनाओं की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है।
हरिशंकर बेन


