रीठी देशभर में गर्मी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. दिन में कड़ाके की धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है. इस बीच कटनी जिल के रीठी सरकारी अस्पताल से मरीजो की जान के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है…l
जहा आईसीओ वार्ड मैं भर्ती मरीजों ने अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए l
आरोप है कि गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिसको लेकर डॉक्टर और स्टाप कक्ष मैं चौबीसों घण्टे पंखे चालू है l
वही आईसीओ वार्ड मैं भर्ती मरीजों को हवा तक नही है l जो मरीजों के लिए यह स्थिति बहुत ही कष्टदायक है, और इससे उनका इलाज भी प्रभावित होता है। वार्ड में सफाई तक नहीं हो रही l जिसकी बदबू से मरीजों का बुरा हाल हो रहा है ऐसी स्थिति मैं मरीज स्वस्थ्य होने की वजह और बीमार हो रहे है l पानी तथा शौचालय तक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है l
जबकि सरकारी अस्पतालों में कूलर-पंखे खराब होने और बंद रहने से मरीजो को भीषण गर्मी से बचाने के लिए तुरंत अस्पताल प्रबंधक को खराब पंखे-कूलर ठीक कराने या नए कूलर खरीदने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन इन सब बातो से बीएमओ को कोई फर्क नहीं पड़ता l वह तो सिर्फ रस्म अदायगी करने अस्पताल आते है l उन्हे मरीजों के इलाज की कोई फिकर नही है l
जबकि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बनाने के लिए बजट दिया जाता है l मगर बजट को मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए नहीं बल्कि स्टाफ की बेहतर सुविधा के लिए खर्चा किया जाता है।
अब सवाल यह उठता कि
रीठी सरकारी अस्पताल के हालात सुधारने मैं जब जिला अधिकारी ध्यान नही दे रहे तो अब उम्मीद किससे की जाए,,l
हरिशंकर बेन


