उमरियापान:- नगर के चण्डी माता मंदिर के पास श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कथा का वाचन छोटी पोंडी के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बालमुकुंद पौराणिक द्वारा किया जा रहा है। अपने प्रवचनों के दौरान उन्होंने भागवत महात्म्य, राजा परीक्षित का जन्म, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र तथा वामन अवतार की कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मौके पर यजमान रामकुमार चौरसिया ,विजय लक्ष्मी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कथा श्रवण किया।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


