बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य नियुक्त किया गया है, जिसमें याचिका एवं अभ्यावेदन समिति और आचारण समिति शामिल हैं। इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताई और विधायक को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की आवाज प्रदेश स्तर पर मजबूत होगी और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू , किशन राय सरपंच अनिल सिंह बागरी,सरपंच सीमा भरत शुक्ला,सरपंच कैलाश चंद्र जैन, सरपंच साकेत लोनी ,सरपंच सुशील परस्ते ,पूर्व सरपंच गणेश साहू,सरपंच सुशील पाल,मंडल पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है ।


