4 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा के मानसरोवर बस स्टैंड के सामने सीसा हाउस दुकान पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर गठित विशेष टीम ने दुकानदार बसंत उर्फ गुलशन गोगिया (61 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, चंदनगांव ) को पकड़ा। तलाशी में 34 शीशे बंद ई-सिगरेट पैकेट (मूल्य ₹68,000) बरामद हुए, जिनके कागजात नहीं थे। यह इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4-ए का उल्लंघन है। आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त, और मामला दर्ज।गिरफ्तार आरोपी बसंत उर्फ गुलशन पिता गुरु दिनो गोगिया, उम्र 61 वर्ष पता: हाउसिंग बोर्ड कालोनी, चंदनगांव, छिंदवाड़ा जब्त सामग्री 34 प्रतिबंधित ई-सिगरेट पैकेट (शीशे बंद)कुल मूल्य: ₹68,000पुलिस टीम निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे (नेतृत्व) उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल सउनि बृजेश सिंह रघुवंशी प्र.आर. 824 युवराज रघुवंशी आरक्षक 219 विकास बैस आर. 732 सागर डहेरिया पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


