रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर के अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित अंडर 14 लेदर बॉल क्रिकेट विक्टोरियस कप में आज का मैच अनंत विक्टोरियस क्रिकेट क्लब और ख्याति स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें अनंत विक्टोरियस के खिलाड़ी आरना तिवारी नोशी की 45 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के सहित 85 रन बनाएं और कप्तान शशांक दुबे ने 19 गेंदों मे 52 रन बनाये। जिसमे 7 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनकी दमदार परियों के कारण निर्धारित 15 ओवर में 216 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया l जिसकी जवाब में ख्याति स्पोर्ट्स ने आयुष 15, अनुकल्प 14 रनो की मदद से 101 रन बनाये, आरना तिवारी ने 2, शिवाय अग्निहोत्री 1, शीवोहम चौकसे 1, अभिनव ने 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ दीं मैच आरना क़ो चुना गया
आज का दूसरा मैच जीसीए और लेटेस्ट विक्टोरियस के मध्य खेला गया। जिसमें लेटेस्ट विक्टोरियस ने राघव दुबे और गौरव बौरासी की शानदार बल्लेबाजी से निर्धारित 15 ओवर में 103 रन बनाए। जिसके जवाब में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम क़ो जीत दिलाई। आदित्य 58 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में रिशिक यादव, पत्रकार डॉ. सीमा कैथवास, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता निलेश जराठे, अधिवक्ता संजेश सिंह राजपूत, अधिवक्ता प्रशांत जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि विक्टोरियस क्लब टूर्नामेंट के आयोजन में कोच सौरभ चौरसिया, मोनू चौरसिया, दशरथ गोस्वामी, महेंद्र चौकसे, डॉ अविनाश सिंह राजपूत, नितिन यादव इत्यादि की विशेष भूमिका है।


