*पुलिस ने उनके कब्जे से 5,25,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए।*
घटना विवरण26 जनवरी 2026 को ओमचन्द पिता हरलाल सोनी (70 वर्ष), निवासी गांगीवाडा, खंसवाडा साप्ताहिक बाजार से सोना-चांदी का सामान लेकर बाइक पर लौट रहे थे। अज्ञात आरोपियों ने हमला कर उनका बैग लूट लिया, जिस पर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 309(6) BNS दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपीशेखर उर्फ केकू उर्फ मोन्टू पिता रंजीत भारती (22 वर्ष), वार्ड 07 बसोडी मोहल्ला, चांदामेटा।राकेश पिता सुनील चौरे (23 वर्ष), वार्ड 07 बसोडी मोहल्ला, चांदामेटा।सैफुल पिता शेख कलीम (20 वर्ष), मंगली बाजार, चांदामेटा।शिवम उर्फ छोटू पिता अशोक मालवी (28 वर्ष), वार्ड 07 बसोडी मोहल्ला, चांदामेटा।पूर्व में 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, शेखर के खिलाफ कई पुराने मामले दर्ज हैं जैसे अप.क्र. 274/25 धारा 119(1),3(5),351(2) BNS।बरामद मालपुलिस ने 5,25,000 रुपये के जेवर बरामद किए, जिसमें शामिल हैं: 02 सोने की अंगूठी, 09 सोने की पत्ती (मंगलसूत्र), 02 सोने का पेंडल, 28 सोने की लोंग, 02 सोने की हाय, 13 सोने के दाने, 02 सोने के फूल, 31 चांदी की बिछिया, 04 चांदी की पायल, 01 चांदी का चूड़ा, 50 चांदी की पेंच, 07 चांदी की चेन। पुलिस टीमनिरीक्षक जी.एस. राजपूत (थाना प्रभारी देहात), उनि दुर्गेश तिवारी, सउनि संदीप राजपूत, सउनि नितेश ठाकुर, आर.779 सौरभ, आर.148 शेरसिंह रघुवंशी, आर.1077 आशीष, आर.414 ब्रजेश, आर.836 उमेश, आर.667 तरुण परतेती, सायबर सैल से आर. आदित्य रघुवंशी, आर. नितिन सिंह की भूमिका सराहनीय रही। सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए गए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


