पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आर.पी.चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुम नाबालिग बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष मुस्कान अभियान के तहत् थाना प्रभारी मोहखेड श्री विजय राव माहोरे के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा थाना मोहखेड़ के अप.क्र. 273/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अपह्त बालक की तलाश पतासाजी कर माता – पिता के सुपुर्द किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 25.05.2025 को नाबालिग बालक यह कहकर घर से निकला था कि काम करने के लिये जबलपुर जा रहा हूं।मां द्वारा फोन लगाकर पता करने पर फोन बंद आना आस पडोस एवं रिस्तेदारी एवं कंपनी में काम करने वाले लड़कों से पता करने पर नाबालिग बालक का कहीं कोई पता नही चलने पर थाना मोहखेड़ में अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 137(3) बी.एन.एस. का दर्ज कर तलाश पतासाजी विवेचना में लिया गया है ।
की गयी कार्यवाही – थाना मोहखेड़ के अपराध क्रमांक 273/2025 धारा 137(2) में अपह्त बालक जो घर पर काम करने जा रहा हूं कहकर घर से जाना माता – पिता द्वारा पता करने पर बालक के संबँध में कोई जानकारी नही लगने पर अपराध धारा सदर का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना के अपहत बालक की लगातार पतासाजी की गई जो अपहत बालक आज दिनांक 03.04.2026 को ग्राम बुचनई में पुलिस टीम द्वारा मिलने पर दस्तयाब किया गया जो बालक से पूछताछ की गई बालक ने बताया कि मां द्वारा काम धंधा को लेकर डांट फटकार करने पर गुस्सा में बस मे बैठकर नागपुर चले जाना वहां से कर्नाटक चले जहां काम मिलना वहीं काम कर खाना पीना करना बताया व माता – पिता की याद आने पर घर वापस आना बताया जो पुलिस टीम द्वारा अपहत बालक की दस्तयाब की जाकर माता – पिता के सुपुर्द किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका – श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे (SDOP) यातायात के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहखेड निरीक्षक विजयराव माहोरे,सउनि कमल ठाकुर,सउनि.कमलेश बेलवंशी,प्र.आर.466 सुरेन्द्र बिंदवारी, प्र.आर.786 बिसराम इनवाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


