LPG सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी, भोपाल कलेक्टर ने चलाया विशेष अभियान
भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में #LPGGas सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।