जिला पुलिस छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर ने एक बार फिर अपनी निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग से युवाओं को सफलता दिलाई है। कुल 17 अभ्यर्थियों का विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन हुआ, जो पुलिस टीम की मेहनत का शानदार परिणाम है।चयनित अभ्यर्थियों की सूचीSSC GD के माध्यम से (BSF, CISF, CRPF):लोकेश सरियाम – CISFऋतिक सोनी – BSFसत्येंद्र बालवंशी – CISFअंकित धुर्वे – CRPFकामिनी परतेती – CISFसाधना पहाड़े – BSFRPF कांस्टेबल:मनोज वानखेड़ेदिलीप साहूअभिषेक सोलंकीअभिषेक सूर्यवंशीकुलदीप कुमारराहुल रघुवंशीकैलाश वनेश्वररंजीत साहूराम घोटेनिकेत साहूभावना फकारेमार्गदर्शन और मेहनतयह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी और आरक्षक विजय इनवाती की अतिरिक्त लगन का फल है। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा निरंतर युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें सुरक्षा बलों तक पहुंचा रही है।यह उपलब्धि छिंदवाड़ा के युवाओं के लिए प्रेरणा है, खासकर सामाजिक विकास और खेल गतिविधियों में रुचि रखने वालों के लिए। भविष्य में और सफलताओं की कामना!
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


