दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म! रात में खुला विधानसभा, बड़ा सियासी ड्रामा
मध्य प्रदेश – दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म कर दी गई है। प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा कल रात जब विधानसभा सचिवालय में ये ऑर्डर टाइप करवा रहे थे, तभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अंदर कमरे में पहुंच गए। पटवारी ने पूछा– इतनी रात में विधानसभा क्यों खोली गई? प्रमुख सचिव कुर्सी से खड़े हुए और बिना जवाब दिए निकल गए। दरअसल, दिल्ली की अदालत ने 27 साल पुराने FD की हेराफेरी मामले में विधायक को 3 साल की सजा सुनाई है। – कोर्ट ने कल सुबह 11 बजे आदेश दिया। – दोपहर 12.41 बजे आदेश सार्वजनिक हुआ। – रात 10.30 विधायकी खत्म होने का आदेश जारी हुआ।