• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ऑपरेशन शिकंजा फट पड़ा! एक ही रात दो बड़ी रेड… ₹13.60 लाख की जब्ती!

by Manish Gautam Chiefeditor
April 2, 2026
in कटनी
0
ऑपरेशन शिकंजा फट पड़ा! एक ही रात दो बड़ी रेड… ₹13.60 लाख की जब्ती!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.)* द्वारा दिनांक 31.03.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के चिन्हित किए गए शैडो एरिया का भ्रमण करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने व अवैध मादक पदार्थों की धर पैकेज हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन शिकंजा* के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा अपनी टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब व अवैध शराब के परिवहन हेतु उपयोग की जा रही लग्जरी कार को रेड कार्यवाही के दौरान पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
मुखबिर की सूचना पर अल्फर्टगंज में रेड कार्यवाही- दिनांक 31.03.2026 की रात्रि में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अल्फर्टगंज कटनी में संदेही सत्यम जायसवाल अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में देशी शराब रखकर बेच रहा है। कि सूचना पर तत्काल उनि. कुलदीप सिंह व स्टाफ को मुखबिर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा तो वहां संदेही खड़ा मिला जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सत्यम जायसवाल पिता विजय कुमार जायसवाल उम्र 29 वर्ष नि. बी.डी.अग्रवाल वार्ड अल्फर्ट गंज कटनी का होना बताया। जो बोलने लगा कि खर्चा पानी के लिए कुछ देशी शराब बेच लेता हूं। स्टाफ के द्वारा उस स्थान की तलाशी लेने पर वहां कपड़े से ढ़के हुए देशी शराब के कुल 15 कार्टून मिले, जिन्हें खुलवाकर चैक करने पर प्रत्येेक कार्टून में 180 एम.एल के 50-50 पाव कुल 750 रखे मिले, जिसकी कुल मात्रा 135 ली. कीमत 80 हजार रू है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने पर मौके पर अवैध देशी मदिरा को जप्त किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना लाकर *अप.क्र. 327/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* का कायम कर विवेचना में लिया गया है। अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली कटनी के अतिरिक्त थाना बड़वारा व विजयराघवगढ़ में कुल 13 अपराध दर्ज होना पाए गए है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 31.03.2026 को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैलट घाट बरगद के पेड़ के पास एक काले रंग की एर्टिगा कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर द्विवेदी को हमराह स्टाफ के मौके पर मुखबिर की सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर काले रंग की कार के पास पहुंचते ही कार में ड्रायवर की सीट में बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया और ड्रायवर के बगल वाली सीट में बैठा व्यक्ति भी हड़बड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ा गया। संदेही विधि उल्लंघनकारी बालक से पूछताछ पर ग्राम सेमरा थाना अमदरा जिला मैहर हाल पन्ना मोड़ कटनी का निवासी होना बताया। कार के ड्रायवर के बारे पूछताछ पर ड्रायवर का नाम पवन पाठक निवासी पन्ना मोड़ कटनी का होना बताया। काले रंग की एर्टिगा कार जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर एम.पी. 21 जेडजी 7198 लिखा हुआ था। कार के अंदर की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से देशी शराब के 15 कार्टून रखे पाए गए। समक्ष स्वतत्र साक्षियों के मौके पर ही प्रत्येक कार्टून को खोलकर चैक किया गया जो प्रत्येक कार्टून में 180 एम.एल के 50-50 पाव कुल 750 रखे मिले, जिसकी कुल मात्रा 135 ली. कीमत 80 हजार रू है। आरोपियान का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने पर मौके पर अवैध देशी मदिरा कीमती 80000 रु व एर्टिगा वाहन कीमती 1200000 रु को जप्त कर थाना लाकर *अप.क्र. 328/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* का कायम कर विवेचना में लिया गया है। विधिउल्लंघनकारी बालक को माननीय किशोर न्यायालय पेश किया गया है एवं फरार आरोपी पवन पाठक नि. पन्ना मोड़ कटनी की पता तलाश जारी है।

*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, रामपाल बागरी, आर. अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक मिश्रा, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 अब जरा संभल के! नरवाई जलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई कलेक्टर का आदेश

🚨 अब जरा संभल के! नरवाई जलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई कलेक्टर का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d