कटनी जिले के रीठी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों एवं उपस्थितजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा आगामी शैक्षणिक सत्र की रणनीति एवं विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री भारत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष विद्यालय में प्रवेश बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए घर-घर जाकर विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया जाएगा।
अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री भारत सिंह, श्री जितेंद्र गुप्ता, श्री जितेंद्र सिंह चौहान, श्री संतोष पटेल, श्री सुजान सिंह, श्री विपिन सक्सेना एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
हरिशंकर बेन


