MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! कलेक्टर तिवारी का कड़ा रूख
कटनी – लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत समय-सीमा बीत जाने के बाद भी लंबित पड़े 23 आवेदनों पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रूख अपनाते हुये आवेदनों को लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
लोक सेवा गारंटी पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि कार्यालय कलेक्टर कटनी की शस्त्र शाखा में 1, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद के अंतर्गत तहसीलदार आकाशदीप नामदेव नायब तहसील कार्यालय कौडि़या के पास 1, अधीक्षण अभियंता उर्जा विभाग के अंतर्गत वितरण केन्द्र प्रभारी जूनियर इंजीनियर कार्यालय एमपीईबी देवगांव के पास 1 आवेदन लंबित है।
इसी प्रकार जिला योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी अधिकारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत निटर्रा, गौरा, सनकुई, परसेल, चपना, खरखरी, कुठिया मझगवां, इटमा, उमरिया तहकारी, परसवारा कला, टोला, काल्हरा, गोहावल, धनवाही और ग्राम पंचायत माड़ा में पंचायत सचिवों के पास कुल 17 आवेदन लंबित है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने एसडीएम बहोरीबंद, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा विभाग और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को लंबित पड़े प्रकरणों को ‘स्वप्रेरणा’ से अपील में लेकर अधिनियम की धारा 07 के तहत पदाभिहित अधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए 7 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पोर्टल की तकनीकी खराबी के कारण लंबित दिख रहे हैं, तो लोक सेवा गारंटी आवेदन क्रमांक सहित जानकारी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।


