• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 1, 2026
in ज्योतिष
0
आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 01 अप्रैल 2026, बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है(सुबह 6:04 तक रहेगी फिर पूर्णिमा तिथि का पृवेश होगा) और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है(दिन 03:21 तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र आएगा)। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा वहीं राहुकाल दोपहर 12:30 से दोपहर 02:02 तक रहेगा। आज चंद्रमा कन्या राशि में, सुर्य शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल बुध राहु कुंभ राशि में और शुक्र मेष राशि में विचरण कर रहे हैं। व्रत – सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा, दूर्वा अर्पित करना, गाय को हरा चारा खिलाना, लक्ष्मी को भोग लगाना और हरी मूंग दाल का दान करना सर्वोत्तम उपाय हैं। सुबह स्नान के बाद हरे वस्त्र पहनें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने काम बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। रुके हुए काम पूरे हो जाने से मन में संतुष्टि बनी रहेगी।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आ सकती हैं। अपना मनोबल मजबूत रखें। तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। धैर्य बनाए रखें। अभी कोई भी खास निर्णय लेने से बचना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- यह समय बहुत ज्यादा सचेत और एक्टिव रहने का है। व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। परंतु मार्केटिंग संबंधी कामों में नुकसान होने की संभावना भी है। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभप्रद रहेगी। मनपसंद प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर परिवार के लोगों के बीच कुछ तनाव रहेगा। लव अफेयर्स बदनामी और अपयश का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। डिसिप्लिन बनाए रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5*

वृष – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल होने की भरपूर संभावना है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको अपने काम समय के अनुसार पूरा करने में मदद करेगी। घर-परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी।
नेगेटिव- बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है, वरना उधारी करनी पड़ सकती है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल होने के लिए अभी बहुत अधिक प्रयासों की जरूरत है। दूसरों की नकारात्मक बातों पर समय व्यतीत करने की बजाय अपने कामों में ही मस्त रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कोई रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। इनकम की स्थिति बेहतर होगी। लेकिन पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। हिसाब-किताब के मामले में पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
लव- आपसी तालमेल उचित बनाकर रखने से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच करवाते रहें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9*

मिथुन – पॉजिटिव- बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और उसमें कामयाबी भी मिलेगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने से पहले भली-भांति विचार जरूर कर लें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लें। किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। किसी बड़े अधिकारी अथवा राजनेता से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और वायु की समस्या भी परेशान करेगी।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3*

कर्क – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में जरूर बिताएं, इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से मेल-मिलाप सुकून देगा। युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।
नेगेटिव- प्रतियोगिता आदि की तैयारी कर रहे विद्यार्थी व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। नजदीकी रिश्तेदारों से भी किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय- व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु ध्यान रखें कि किसी कर्मचारी की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। शोध कर रहे युवाओं को नौकरी संबंधी सूचना मिल सकती है।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। सोशल मीडिया और प्रेम संबंधों से इस समय किनारा कर लें, तो बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*

सिंह – पॉजिटिव- किसी काम को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े, तो हिम्मत न हारें। आपको बेहतरीन परिणाम भी मिलने की संभावना है। संतान के उचित व्यवहार से भी मन में सुकून रहेगा। संबंधियों के साथ फोन द्वारा संपर्क में रहें, उनके द्वारा आपको कई नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी।
नेगेटिव- किसी व्यक्तिगत योजना को कार्यरूप देने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। कभी-कभी आपकी कोई रूखी बात किसी को आहत कर सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। मार्केट से रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कामों में बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे और अप्रत्याशित सफलता भी मिलेगी। परंतु किसी को भी पैसा या माल उधार न दें, नुकसान हो सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा तथा आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती हावी रहेगी। भरपूर आराम लें तथा सकारात्मक बने रहने के लिए अनुभवी लोगों का सानिध्य जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9*

कन्या – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी संबंधी की कोई समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में सीनियर्स की मदद मिलेगी।
नेगेटिव- घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल न रखें। यह समय अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान निकालने में व्यतीत करें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न दें। बेहतर होगा कि अपने अधिकतर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस के कामों की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6*

तुला – पॉजिटिव- संतान से संबंधित पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत होगी। नजदीकी संबंधी द्वारा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर बनाई गई योजनाओं को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए दूसरों की चिंता किए बिना अपने कामों में ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी भरपूर मेहनत और योग्यता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। किसी कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो लाभदायक रहेगी।
लव- शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाएं। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल अपना आहार-विहार रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4*

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका संयम और विनम्रता दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपने कामों में ही व्यस्त रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत करने से शांति महसूस होगी।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो पहले पेपर वगैरह चेक कर लें। कुछ ऐसे खर्च बने रहेंगे, जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं है। किसी अनुचित अथवा गैरकानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

व्यवसाय- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कि कार्यक्षेत्र में आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित रखें। परंतु कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित जॉब मिलने के उत्तम योग बने हुए हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का समाधान होगा तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती है। डायबिटीज संबंधी जांच भी अवश्य करवाएं।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1*

धनु – पॉजिटिव- इस समय भाग्य और ग्रह गोचर आपके लिए शुभ अवसर बना रहे हैं। समय का सदुपयोग करें। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था, उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा।
नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना या निंदा कर सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कई बार जल्दबाजी तथा अति उत्साह में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बिताएं।

व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। परंतु टैक्स और लोन संबंधी मामलों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। राजकीय मामलों को निपटाने के लिए समय उचित है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर भी मिलेंगे।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच जरूर करवाएं। लापरवाही से आप ही परेशान होंगे।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7*

मकर – पॉजिटिव- कुछ नवीन गतिविधियों की शुरुआत की योजनाएं बनेंगी। परिवार में चल रही कोई समस्या का भी निवारण होगा। कुछ समय अपनी रुचिपूर्ण गतिविधियों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। भविष्य संबंधी योजनाओं में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अपने खुद के कामों को लेकर दूसरों से मदद की उम्मीद रखना व्यर्थ है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखें। साथ ही अपने व्यक्तिगत मामलों में भी किसी का हस्तक्षेप न होने दें। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि लेना मान-हानि का कारण बनेगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आप पूरे उत्साह और ऊर्जा से अपने व्यवसाय के कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। उनकी सलाह आपके व्यावसायिक कामों को पूरा करने में सहायक रहेगी। ऑफिस में कार्यप्रणाली उचित बनी रहेगी।
लव- संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेगी। किसी अन्य की वजह से प्रेम संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका है।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। मौसम के प्रतिकूल आहार और व्यवहार न रखें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6*

कुंभ – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आपकी सूझबूझ और वार्तालाप के माध्यम से हल भी निकलते जाएंगे। खासकर महिला वर्ग अपने कामों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है।
नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। अगर अपना विकास करना चाहते हैं, तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थ लाना भी जरूरी है। बहुमूल्य वस्तु खरीदना चाहें, तो अपने बजट पर जरूर ध्यान दें।

व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। परंतु कार्य बिना व्यवधान के संपन्न नहीं होंगे, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की वजह से कोई दिक्कत आने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए सकारात्मक बने रहना बहुत जरूरी है। योग और मेडिटेशन भी प्रभावी रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2*

मीन – पॉजिटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहेंगे। उनकी कोई दबी हुई प्रतिभा भी उभरकर बाहर आएगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा विवाद आज दूर हो जाएगा तथा आपसी संबंध भी बेहतर हो जाएंगे।
नेगेटिव- सार्वजनिक स्थान पर थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है, वरना मजाक का पात्र बन सकते हैं। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी शेयर न करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही स्थगित ही रखें। कोई भी समस्या आने पर अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करना उचित रहेगा।

व्यवसाय- अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आपके व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। ऑफिस में अपना ध्यान अपने काम पर ही रखें, किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा पारिवारिक वातावरण को शांतिपूर्ण बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी परेशानियां जैसे नजला, जुकाम और बुखार आदि से सावधान रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d