• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त तपस्या परिहार का बड़ा एक्शन! लंबित प्रकरणों पर मांगा जवाब

by Manish Gautam Chiefeditor
March 31, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त तपस्या परिहार का बड़ा एक्शन! लंबित प्रकरणों पर मांगा जवाब
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को नगर निगम के एम आई सी सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों, विभागीय योजनाओं एवं समय सीमा के चिन्हित पत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगमायुक्त ने शासन के महत्वपूर्ण अभियानों एवं पीएम स्वनिधि योजना, संबल योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों सहित विभिन्न अंतर्विभागीय मुद्दों एवं कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य शाखाओं के अधिकारियों मौजूद रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान 

भूमिगत जल के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु शासन निर्देशानुसार नगर में आयोजित हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निगम प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की निगमायुक्त ने समीक्षा करते हुए उपयंत्रियों एवं वार्ड दरोगाओं को अपने वार्डो में भ्रमण कर जल स्त्रोतों के पास किये गए अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए उन्हें हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने वाटर हार्वेस्टिंग को बढावा देने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने के साथ ही वर्षा ऋतु के पूर्व पौधारोपण अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर हरित क्षेत्र को विकसित करने, जल संरचनाओं का पुनर्जीवन, नदी-तालाबों की साफ-सफाई एवं जल संरक्षण हेतु रिचार्ज पिट निर्माण का कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

संपर्क कर  शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करें ताकि समय रहते समस्या का निराकरण कराया जाकर इस समस्या से राहत प्रदान की जा सके।

फायर सेफ्टी की करें जांच

निगमायुक्त नें गीष्म ऋतु के दौरान संभावित अग्नि दुर्घटनाओं में इजाफे की संभावनाओं को देखते हुए सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन सुनिश्चित करानें के साथ  समय-समय पर फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच निरंतर जारी रखनें के निर्देश दिए। उन्होंनें अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता तथा उनकी वैधता की जांच करनें सहित फायर अलार्म सिस्टम एवं स्प्रिंकलर सिस्टम की कार्यशील स्थिति, इमरजेंसी एग्जिट मार्ग, विद्युत वायरिंग एवं उपकरणों की नियमित जांच, ज्वलनशील पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करानें, घनें रहवासी स्थलों से कबाड़ की दुकानों को अलग करानें सहित  फायर सेफ्टी प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति से निपटनें का प्रशिक्षण प्रदान करनें हेतु भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे कोई भी पात्र हितग्राही

निगमायुक्त ने बैठक के दौरान पीएम स्वनिधि योजना, जनकल्याण संबल योजना के प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देशित किया कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से कोई भी पात्र  हितग्राही वंचित न हो सके इस हेतु लंबित प्रकरणों पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने बैठक के दौरान जनगणना 2027 के कार्य हेतु सुपरवाइजर एवं शासन निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। ई-आफिस का प्रयोग 1 अप्रैल से प्रारंभ करते हुए नवीन फाइलों को ऑनलाइन प्रेषित करने तथा चैनल मैपिंग का कार्य व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश*

*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d