सतपुडा टाइगर रिजर्व के बाघ को जहर देकर मारने वाले *आरोपी उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू निवासी छातीआम* के द्वारा अपने पाडो नाला ग्राम छातीआम के जंगलो की बीच कब्जे के खेत में अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ अफीम बनाने के डोडा के पौधो की खेती करने के संबंध में वन विभाग से सूचना प्राप्त थाना प्रभारी तामिया द्वारा थाना /चौकी देलाखारी स्तर पर टीम गठित कर दिनांक 29.03.26 को प्राप्त सूचना पर कार्यवाही की गई आरोपी के जंगल के बीच पाडो नाला के खेत में *अफीम बनाने के डोडा के पौधे 6148 नग कुल वजनी 194.500 किलोग्राम कीमती 20 लाख रूपयें* की खेती करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से जप्त कृत्य धारा *8,18(C), 25 NDPS ACT* के तहत् पाये जाने पर *अप.क्र. 60/26* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू निवासी छातीआम *वन परिक्षेत्र सांगाखेडा अंर्तगत दर्ज प्रकरण पी.ओ.आर. क्रमांक 2305/49 दिनाँक 27.03.2026* में पूर्व से *जिला जेल छिंदवाडा में निरूद्ध* है।
*जप्त संपत्ति -*
अफीम बनाने के डोडा के पौधे *6148* नग कुल वजनी *194.500* किलोग्राम
*कुल कीमती – 20,00,000/- (बीस लाख रुपए लाख)*
*नाम आरोपी -*
उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू निवासी छातीआम (तामिया)
*आपराधिक रिकार्ड-*
वन परिक्षेत्र सांगाखेडा अंर्तगत दर्ज प्रकरण पी. ओ. आर. क्रमांक 2305/49 दिनांक 27.03.2026 के विरूद्द पंजीबद्द है।
*महत्त्वपूर्ण भूमिका :-*
थाना प्रभारी तामिया निरी. आशीष कुमार जैतवार, चौकी प्रभारी देलाखारी उनि. मयंक उइके, प्र.आर. मधुप्रसाद कुलस्ते आर. संतोष सल्लाम, सोमवीर जाट, रोहित बघेल, प्रकाश साहू, भीम परते, प्रमोद उइके, सैनिक सुनील अहके की सराहनीय भूमिका रही।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


