उमरियापान:- विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर उमरियापान द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्राचीन बड़ी माई मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ, हवन पूजन, भंडारा एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेंगी। शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, संन्यासी मंदिर, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, कटरा बाजार, आजाद चौक एवं न्यू बस स्टैंड होते हुए पुनः बड़ी माई मंदिर पहुंचेगी।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


