चैत माह की नवरात्रि मैं नो दिनों तक चलने वाले देवी उपासना का पर्व हवन,पूजन कन्या भोज ,भंडारे और जवारे विसर्जन के साथ मां काली की विदाई दी l
आपको बता रहे कि चैत नवरात्रि की धूम कटनी जिले के रीठी नगर में भी देखने को मिली। आस्था का केंद्र रहे छोटे दिवाले में स्थानीय परंपरा और मान्यता के अनुसार। विविध धार्मिक आयोजनों की देर रात तक धूम रही, श्रद्धालु गण माता रानी की भक्ति में लीन रहे। वही छोटे दिवाले मैं विराजित मां काली की प्रतिमा और बोए गए जावरो की नो दिनों तक पूजा अर्चना करने के बाद रात्रि में बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई l जवारा विसर्जन जलूस में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा हेतु डीएसपी सहित रीठी पुलिस तैनात रही l मां काली के वेशभूषा मैं सुसज्जित युवक हाथ में तलवार लेकर साथ में पंडा हाथ में खप्पर लिए हुए मनमोहक नृत्य देखने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । महिला व कन्याएं सिर पर कलश लिए हुए ,माता रानी की जयकारों के साथ जावरा जुलूस निकला गया जो छोटे दिवाले शुरू से खेरमाई,गोलबाजार,हनुमान मंदिर ,बस स्टैंड से होते हुए स्थानीय सिंघया तालाब में विसर्जन किया गया ।
हरिशंकर बेन


