MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी उप निरी रूपेन्द्र राजपूत को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
घटना विवरण- आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस महोदय (मुख्या.) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी के नेतृत्व में बालिक के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 147/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी की मदद से थाना एन.के.जे. के टीम द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. 453 राजकुमार शर्मा, म.सैनिक सरोज, व साइबर सेल कटनी टीम की सराहनीय भूमिका रही ।


